1 / 5
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

 

Israeli Agricultural Technology


💨 तो भाइयो आज की इस पोस्ट में हम खेती के इसराइली कृषि तकनीक के बारे में जानेगे।  इन सभी बातों के बारे चर्चा करने वाले है। 

 

  • भारत में आज के समय में देश के अन्दाता खेती के परंपरागत तरीके छोड़ काफी नए-नए तरीके अपना रहे हैं इन्ही में से एक है इसराइली तरीका। इसराइली कृषि तकनीक से किसान (अन्दाता) फसल की औसत पैदावार में बढ़ोतरी के अलावा और भी कई मुनाफे ले रहे हैं। किसानों (अन्दाता) को इजराइल की गेहुँ बुआई की मल्टी क्रॉप्स तकनीक बहुत अच्छी पसंद आ रही है।

 

  • इस (२०२०) साल अक्टूबर तक इस तकनीक से हरियाणा के झज्जर,सोनीपत, करनाल, पानीपत, अम्बाला व अन्य जिलों के लगभग 18-20 हजार किसानों (अन्दाता) द्वारा बुआई की गयी है। इस तकनीक के अनुसार किसान (अन्दाता) एक किलो 800 ग्राम गेहुँ का डीजी 09 किस्म के बीज की एक एकड़ में 14 इंच चौड़ाई के बैड पर रोपाई (बिजाई) कर रहे हैं।

 

  • इस बीज की रोपाई (बिजाई) के समय दुरी करीब 9 इंच रखी जाती है। और एक बीज से 200 से 350 फुटाव निकलते हैं। इस तरीके से गेहुँ की पैदावार मल्टी क्रॉप्स होने के बावजूद भी करीब किसान (अन्दाता) 100 मण प्रति एकड़ तक पैदावार ले रहे हैं। सोनीपत के भारतीय जैविक किसान (अन्दाता) सेवा केंद्र अध्यक्ष डॉ. दिलबाग गुलिया का कहना है कि किसान (अन्दाता) गेहुँ के साथ एक और फसल की खेती भी कर रहे हैं।


  • जैसे कि इसमें गन्ना प्रमुख है। अनुमान है कि 30 अक्टूबर तक मल्टी क्रॉप्स के किसानों (अन्दाता) का आंकड़ा करीब चार गुणा हो जाएगा। इस साल गेहुँ के साथ गन्ने की खेती करने वाले किसानों (अन्दाता) की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि हरियाणा के कई जिलों के किसान (अन्दाता) डीजी 09 किस्म के गेहुँ और डीजी 011 किस्म के गन्ने की बुवाई जैविक खाद के साथ कर रहे हैं।

 

  • साथ ही डॉ. गुलिया ने कहा कि आगे किसान (अन्दाता) अच्छी पैदावार लेना चाहते हैं तो 20 अक्टूबर तक बुआई का समय उचित है। क्योकि इस समय दौरान बीजी गई गेहुँ की फसल से किसान (अन्दाता) करीब 100 मण की पैदावार ले सकते हैं। आपको बता दें कि गेहुँ के एक किलोग्राम बीज की कीमत 150 रुपए रखी गई है। और गन्ने की बात करें तो गन्ने के बीज की कीमत 550 रुपए प्रति क्विंटल है।


  • लेकिन मार्किट में ये बीज आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं। एक अनुमान के अनुसार अक्सर किसान (अन्दाता) एक एकड़ में गेहुँ की करीब 40 से 60 किलोग्राम बीज डालते है। इसकी कीमत करीब 1200 रुपए से लेकर 1400 रुपए होती है। और गन्ने का बीज एक एकड़ में 35 से 40 क्विंटल डाला जाता है। लेकिन इसराइली तकनीक से गन्ने का सिर्फ 8 से 10 क्विंटल बीज रोपित करने की आवश्यकता है।

 

  • इस तकनीक से बीज की रोपाई करके किसान (अन्दाता) प्रति एकड़ 3 से 4 गुना बीज का खर्च कम कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल गेहुँ के साथ गन्ने की खेती करने वाले किसानों की संख्या करीब 4-5 हजार थी ,जो कि इस साल बढ़ के करीब 18-20 हजार होने का अनुमान है। वहीं गेहुँ के साथ अन्य फसल उगाने वाले किसान करीब 75-80 हजार होने की संभावना है।...

 

  •  किसान भाइयो आप को ये जानकारी अची लगी तो कमेन्ट जरुर करे |

 

  • आप को किसी भी फसल या फसल में लगे रोग बीमारी के बारे में जानना है तो आप +918053408651 सम्पर्क कर सकते है |
    • साथ ही हमें सोसल मिडिया पे फोलो :-

                       facebook                    instagram



    Tags: खेती का इसराइली तरीका#RBF , Robust Bio Fertilizer,Best Bio Fertilizer Product, 

    Israeli Agricultural Technology

    No comments:

    Post a Comment

    Please Leave Your comments....

    Bottom Ad [Post Page]

    | Designed by RBF INDIA