![]() |
Robust Bio Fertilizer Pvt. Ltd. |
नमस्कार किसान भाइयो आज आप जानिए अच्छी पैदावार के लिए किस महीने में कोन सी सब्ज़ी
की खेती करे
रेवाडी। किसान भाइयो सब से पहले फसल में एक अच्छी पैदावार लेने के लिए सबसे जरूरी होता है| की फसल समय पर बिजाई की जाए, अगर फसल की बिजाई लेट हो जाती है तो फसल की पैदावार पर काफी असर पड़ता है, इस लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं| कि किसान कोन से महींने में किस सब्ज़ी की बिजाई करनी चाहिए ?
- जनवरी महीने में आप राजमा, शिमला मिर्च, मूली, पालक, बैंगन, चप्पन कद्दू की बिजाई कर सकते हो |
- फरवरी महीने में आप राजमा, शिमला मिर्च, खीरा-ककड़ी, लोबिया,करेला, लौकी, तुरई, पेठा, खरबूजा,तरबूज, पालक, फूलगोभी, बैंगन, भिण्डी, अरबी, एस्पेरेगस,ग्वार की बिजाई कर सकते है |
- मार्च महीने में आप ग्वार, खीरा-ककड़ी, लोबिया, करेला, लौकी, तुरई, पेठा, खरबूजा, तरबूज, पालक, भिण्डी, अरबी की बिजाई कर सकते है |
- अप्रैल महीने में आप चौलाई, मूली की बिजाई कर सकते है |
- मई महीने में आप फूलगोभी, बैंगन, प्याज, मूली, मिर्च की बिजाई कर सकते है |
- जून महीने में आप फूलगोभी, खीरा-ककड़ी, लोबिया, करेला, लौकी, तुरई, पेठा, बीन, भिण्डी, टमाटर, प्याज, चौलाई, शरीफा की बिजाई कर सकते है |
- जुलाई महीने में आप खीरा-ककड़ी-लोबिया, करेला, लौकी, तुरई, पेठा, भिण्डी, टमाटर, चौलाई, मूली की बिजाई कर सकते है |
- अगस्त महीने में आप गाजर, शलगम, फूलगोभी, बीन, टमाटर, काली सरसों के बीज, पालक, धनिया, ब्रसल्स स्प्राउट, चौलाई की बिजाई कर सकते है |
जैविक खाद घर पे कसे बनाए click here
- सितम्बर महीने में आप गाजर, शलगम, फूलगोभी, आलू, टमाटर, काली सरसों के बीज, मूली, पालक, पत्ता गोभी, कोहीराबी, धनिया, सौंफ के बीज, सलाद, ब्रोकोली की बिजाई कर सकते है |
- अक्तूबर महीने में आप गाजर, शलगम, फूलगोभी, आलू, टमाटर, काली सरसों के बीज, मूली, पालक, पत्ता गोभी, कोहीराबी, धनिया, सौंफ के बीज, राजमा, मटर, ब्रोकोली, सलाद, बैंगन, हरी प्याज, ब्रसल्स स्प्राउट, लहसुन की बिजाई कर सकते है |
- नवम्बर महीने में आप चुकन्दर, शलगम, फूलगोभी, टमाटर, काली सरसों के बीज, मूली, पालक, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, लहसुन, प्याज, मटर, धनिया की बिजाई कर सकते है |
- दिसम्बर महीने में आप टमाटर, काली सरसों के बीज, मूली, पालक, पत्ता गोभी, सलाद, बैंगन, प्याज की बिजाई कर सकते है |
- साथ ही हमें सोसल मिडिया पे फोलो :-
No comments:
Post a Comment
Please Leave Your comments....